दिल्ली तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के सयुंक्त सचिव सी पी एस बक्शी से मंत्रालय में जाकर मुलाकात की और उन्हें टी पी एफ के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। जैन समाज में जरुरतमंद जैन परिवार भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालयद्वारा चलायी जा रही स्कीम का उपयोग कर सके और मंत्रालय हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर टी पी एफ दिल्ली अध्यक्ष ने टी पी एफ के कार्यक्रमों एक प्रति भेंट की और तेरापंथ आचार्य महाश्रमण जी द्वारा चलाये जा रहे अहिंसा और नशा मुक्ति अभियानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर 13 नवम्बर को सुबह पी एच डी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह और नेटवर्किंग कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि का निमंत्रण दिया जिसे सी पी एस बक्शी ने स्वीकार कर लिया।
इस अवसर पर टी पी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लेने की स्वीकृति दे दी जिससे टी पी एफ दिल्ली के सभी सदस्यों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।कविता बरडिया ,सचिव , टी पी एफ दिल्ली



More Stories
दिल्ली – मालवीय नगर के होटल में भीषण अग्निकांड,आग हादसे में 17 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत।
शाहबेरी नोएडा में सम्पन्न हुई किसान एकता महासंघ की विस्तार बैठक।
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।