ग्रेटर नोएडा दिनांक 05.11.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा डी मार्ट के सामने सूरजपुर से आने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट की) जिस पर तीन संदिग्ध व्यक्ति सवार थे,
को चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त तीनों व्यक्ति वापस मुड़कर भागने लगे जिसपर पीछा करने पर तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायर करने लगे।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायर किया गया जिससे दो बदमाश 1.मोहित पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम पीरना, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर 2.हिमांशु पुत्र बाबूराम पाल निवासी सैफपुर फिरोजपुर, थाना मवाना पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस, लूट की 01 सोने की चेन व लूट की मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की गई है।दोनों बदमाशों द्वारा तीसरे भागे हुए व्यक्ति का नाम विकास बताया गया है तथा बताया गया कि ये नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल हम तीनों ने मिलकर दिनांक 02.10.22 को अवैध हथियार दिखाकर थाना क्षेत्र परतापुर मेरठ से लूटी थी। परतापुर वाली घटना में इनके द्वारा एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन व 5,000 रूपये नगद की लूट की गई थी।सोने की चेन दिनांक 12.10.2022 को एक्स वन सोसाइटी बिसरख से शाम के समय लूटी थी। तीनों अभियुक्त शातिर लुटेरे है जो आज भी लूट करने के इरादे से यहां आए थे। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।



More Stories
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।
दूधिया हाईमास्ट लाइटों से रोशन हुए ग्रेटर नोएडा के पार्क,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जनता को किया समर्पित।
ग्रेटर नोएडा मंगलमय कॉलेज में छात्रों का रोष: डबल फीस और फर्जी कोर्स के खिलाफ 1 अप्रैल को धरना प्रदर्शन।