लखनऊ: 03 नवम्बर, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर श्री राम पुरुषार्थ यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम चरण पादुका का पूजन भी किया।

ज्ञातव्य है कि श्री राम पुरुषार्थ यात्रा जनपद अयोध्या से बक्सर पहुंचेगी, जहां से यह यात्रा जनकपुर धाम नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी। इस यात्रा के दौरान भगवान श्री राम के अयोध्या से जनकपुर धाम जाने के यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को प्रमुख स्थानों से परिचित कराया जाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेःसीएम योगी
जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर बैठक की,नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए,बल्कि देश के लिए गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगा।
लखनऊ -प्रदेश में MBBS दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग 6 अक्टूबर से होगी शुरू।