गौतमबुद्धनगर 30 सितंबर, 2022 उत्तर मध्य रेलवे दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि दनकौर-अजायबपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या 141/सी पर मरम्मत कार्य होने के फलस्वरुप दिनांक 01 अक्टूबर 2022 सुबह 8 बजे से 04 अक्टूबर, 2022 की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस संबंध में उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया है कि इस मार्ग से जाने वाले नागरिक फाटक बंद होने की अवधि के दौरान अन्य मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



More Stories
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।
दूधिया हाईमास्ट लाइटों से रोशन हुए ग्रेटर नोएडा के पार्क,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जनता को किया समर्पित।
ग्रेटर नोएडा मंगलमय कॉलेज में छात्रों का रोष: डबल फीस और फर्जी कोर्स के खिलाफ 1 अप्रैल को धरना प्रदर्शन।