ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 25.09.2022 को वादी अभिषेक कुमार पुत्र लोकपाल सिंह निवासी गिरधरपुर, थाना कासगंज, जनपद कासगंज वर्तमान पता गुर्जर कॉलोनी, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर की लिखित तहरीर के आधार पर स्पलेन्डर बाइक सवार 01 अज्ञात अभियुक्त द्वारा केएन बेटेक से गुर्जर कॉलोनी के बीच से वादी का मोबाइल छीन कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कासना पर मु0अ0सं0 228/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था। थाना कासना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 25.09.2022 को ही उक्त घटना में वांछित अभियुक्त रोहित उर्फ राहुल पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम अमरपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के शहीद विनोद भाटी गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से वादी का मोबाइल फोन(लूटा हुआ) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पेलेन्डर प्लस रंग ग्रे काला नं0 यूपी 16 सीएल 7095 बरामद की गई है।
अभियुक्त का विवरणः
रोहित उर्फ राहुल पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम अमरपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों के किनारे से 12 अवैध ठेली-पटरी को किया जब्त।
ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त।
गांधी-शास्त्री जयंती पर रामलाल वृद्धाश्रम में भजन संध्या,अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस भी मनाया गया।