ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित स्वीमिंग पूल को भी जल्द शुरू करने की तैयारी कर रहा है। स्वीमिंग पूल को संचालित करने वाली कंपनी का चयन करने के लिए प्राधिकरण आरएफपी शीघ्र निकालने जा रहा है।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से निर्मित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल निर्मित किया गया है। कोविड महामारी की वजह से इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह अब इसे तैराकों के लिए शीघ्र शुरू करना चाहते हैं। उनके निर्देश पर स्वीमिंग पूल संचालित करने वाली कंपनी का चयन करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) शीघ्र निकलने जा रहा है। स्वीमिंग के लिए दो स्लॉट बुक किए गए हैं। सुबह की पाली में एकेडमी वाले 5 से 7 बजे तक, सदस्यों के लिए 7 से 10 बजे और अन्य व्यक्ति के लिए सुबह 10 से चार बजे तक किसी भी समय तैराकी कर सकते हैं। इसी तरह शाम की पाली में एकेडमी वाले शाम को चार से सात बजे तक, सदस्यता वाले 7 से नौ तैराकी का आनंद उठा सकते हैं। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने एक माह में कंपनी का चयन कर स्वीमिंग पूल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।