August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,बोलेरो गाड़ी ने डंपर में मारी टक्कर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत ,2 घायल।

ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,बोलेरो गाड़ी ने डंपर में मारी टक्कर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत ,2 घायल।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किमी.माइलस्टोन के पास ट्रक(डम्फर) नंबर-एचआर55एजे4390 में पीछे से एक बोलेरो गाड़ी नंबर-एमएच42के0125 ट्रक में टकरा गई। उक्त बोलेरो गाड़ी में 7 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कैलाश अस्पताल, जेवर उपचार हेतु ले जाया गया जिसमें बोलेरो सवार पाँच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा दो व्यक्तियों का उपचार कैलाश अस्पताल जेवर में चल रहा है। ट्रक(डम्फर) पुलिस के कब्जे में है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों के नाम व पता-
1-चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।
2-श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
3-श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
4-श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।
5-श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें