एग्जाम से पहले ही पेपर लीक होने की वजह से यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। एक महीने के बाद ये परीक्षा फिर से होगी. इस एग्जाम के लिए 21,62,287 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था।
UPTET 2021: उत्तर प्रदेश में आज होने वाली UP TET की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के चलते एग्जाम को पोस्टपोंड किया गया है। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित होनी थी. इस परीक्षा में करीब 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे।बताया जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ये परीक्षा नए सिरे फिर से आयोजित की जाएगी।इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।व्हाट्सऐप पर लीक हुआ पेपर
जानकारी के मुताबिक सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप पर पेपर लीक किया गया था।पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा में व्हाट्सएप ग्रुप पर एग्जाम का पेपर वायरल हुआ था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा है।वहीं अब ये एग्जाम एक महीने बाद फिर से होगा. हालांकि एप्लीकेंट्स को इसके लिए फीस दोबारा नहीं देनी पड़ेगी। दो पारियों में होना था एग्जाम
दरअसल एग्जाम से पहले ही पेपर लीक होने की वजह से यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। ये एग्जाम दो पारियों में होना था. पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक थी. वहीं दूसरी पारी दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी। इस बार यूपी टीईटी के लिए 21,62,287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।