शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली के रहने वाले दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। यै लोग अफीम बेचने फर्रुखाबाद जा रहे थे।
शुक्रवार रात कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रात करीब ढाई बजे खुदागंज रोड से घेराबंदी कर सुनील निवासी ग्राम भरोर थाना नवाबगंज, राशिद निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना कुलड़िया, बरेली को एक-एक किलो फाइन क्वालिटी अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कटरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग बरेली से अफीम लेकर आगे सप्लाई करते हैं। वारदात के वक्त वे लोग अफीम लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।