गौतम बुद्ध नगर 29 अगस्त 2021शासन के निर्देशों के क्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय गौतम बुध नगर के तत्वाधान में 14 वर्षीय बालक वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा डेल्टा टू में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह व मनोज गर्ग रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार मंजीत सिंह, साक्षी चौधरी यूथ तीरंदाजी वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडलिस्ट उपस्थित रही।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। आोयोजित होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम प्रथम, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम द्वितीय रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल व ट्रैक सूट देकर एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गीता भाटी, हरेंद्र सिंह , अफजल, नीरज आर्य जी, सुभाष चंदेला, चाचा हिंदुस्तानी, जितेंद्र चौधरी, सत्येंद्र इंटरनेशनल हॉकी रेफरी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।