मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह नित्य दिनचर्या के बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया।
सीएम ने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में गोरखपुर सहित अन्य जिलों से करीब 100 से अधिक फरियादी आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि गोरखपुर मंडल के शिकायती पत्रों का निस्तारण वह जल्द करें। इस दौरान भू-माफिया की शिकायत पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया तो अधिकारी चुरंत मौके पर दौड़ पड़े।बता दें कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास सबसे अधिक शिकायतें पुलिस और जमीनी विवादों से जुड़ी पहुंची। सीएम योगी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मुद्दे थाने पर ही खत्म हो जाने चाहिए। यहां आने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों पर गंभीर हो जाएं। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनसे सख्ती से निपटा जाए।



More Stories
लखनऊ – UP के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा धर्मांतरण रोकथाम सेल,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए आदेश।
एनआईयू के छात्र मोहम्मद उमैर पेरू में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान।
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दनकौर कोतवाली में करवाई की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।